
पुलिस ने फ्लैग मार्च कर अमन चैन से त्यौहार मनाने की अपील की ।
ईद व चैत्र नवरात्र को लेकर शान्ति व्यवस्था हेतु निकाला गया फ्लैग मार्च।
गदागंज रायबरेली
रायबरेल गदागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्यौहार को लेकर निकाला फ्लैग मार्च चांद दिखते ही ईद मनाने की अपील हुई ईद सोमवार को मनाईं जाएगी गदागंज पुलिस ने धमधमा व जलालपुर धई में किया फ्लैग मार्च शान्ति पूर्वक ईद का त्यौहार मनाने को लेकर क्षेत्र में प्रशासन व्यवस्था मुस्तैद की गई है थाना प्रभारी बालेन्दु गौतम ने कहा कि प्रशासन चाक चौबंद रहेगा ईद का त्यौहार आपसी भाईचारे आवाम मुल्क में अमन चैन बना रहे यह संदेश देता है क्षेत्र में अमन-चैन से ईद का त्यौहार व चैत्र नवरात्र मनाने की गदागंज थाना प्रभारी ने स्थानीय लोगों से अपील की है इस मौके पर गदागंज थाना प्रभारी बालेन्दु गौतम दरोगा गौरव मलिक व अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।










