
परिषदीय विद्यालयों में मना प्रवेश उत्सव
स्कूल चलो अभियान साक्षरता जागरूकता रैली को बीईओ ने दिखाई हरी झंडी
डलमऊ रायबरेली
नए शैक्षिक सत्र के शुभारंभ पर डलमऊ के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में शासन के मंसा अनुरूप स्कूल चलो अभियान प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया खंड शिक्षा अधिकारी नंदलाल रजक ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय नरसवा कटघर पूरे बाबा में स्कूल चलो अभियान की रैली को खंड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया साथ ही बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं नय शिक्षा सत्र पुस्तक का भी वितरण किया पूरे बाबा प्राथमिक विद्यालय में नवोदय विद्यालय में चयनित छात्र दीपक पुत्र संतलाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
मंगलवार को हुई नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के पहले दिन विद्यालय आने वाले बच्चों को चंदन व रोली का टीका लगाकर विद्यालय में प्रवेश दिया गया इसके साथ प्राथमिक विद्यालय गंगा बरस दीलाबाद उमरा मऊ, सुल्तानपुर जाला, भवानीपुर, सहमदा पूरे रेवती सिंह, संतपुर, सलेमपुर , चंद्रभूषण गंज में भी स्कूल चलो अभियान और संचारी रोगों से रोकथाम के अभियान के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया खंड शिक्षा अधिकारी नंदलाल रजक ने बताया कि विकासखंड के सभी परिषदीय विद्यालयों में जागरूकता रैली के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया गया संचारी रोगों के विषय में जानकारी दी गई बच्चों को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया एवं नए शैक्षिक सत्र में पढ़ने के लिए बच्चों को पुस्तकों का भी वितरण किया गया।










