
*रायबरेली: प्राइवेट स्कूलों में मनमानी, महंगी किताबें बेचकर अभिभावकों पर बढ़ाया बोझ*
रायबरेली। जिले के प्राइवेट स्कूलों में किताबों की मनमानी कीमत वसूली जा रही है। निजी प्रकाशकों की किताबें 10 गुना महंगे दामों पर बेची जा रही हैं, जिन पर 70 से 80 प्रतिशत तक का कमीशन शामिल होता है। स्कूल प्रबंधन की यह नीति अभिभावकों पर भारी आर्थिक बोझ डाल रही है।
हैरान करने वाली बात यह है कि इन किताबों पर बासी कागज (ब्राउन कवर) चढ़ाने का निर्देश दिया जाता है ताकि साल भर बढ़ी हुई कीमत छिपी रहे और अभिभावकों को इसकी जानकारी न हो सके। इस तरह स्कूल अपनी मर्जी से किताबें बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।
अभिभावकों का कहना है कि बाजार में उपलब्ध सामान्य किताबों के बजाय स्कूल अपनी तयशुदा दुकानों से महंगी किताबें खरीदने के लिए बाध्य करते हैं। प्रशासन से इस मनमानी पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है, ताकि शिक्षा को व्यापार बनाने की प्रवृत्ति पर लगाम लगाई जा सके।










