
स्लग – *संतान न होने के गम में युवक ने कर ली खुदकुशी*
एंकर – संतान न होने के गम में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। युवक की मौत से परिजनों में रोना-पिटना मचा है।
शहर के गोरा बाजार निवासी महेंद्र कुमार (37) घर पर ही रहते थे। बृहस्पतिवार रात को उनकी माता से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था और वो अपने कमरे मे नाराज होकर चले गए थे रात करीबन 11 बजे घर के अंदर पंखे के सहारे चद्दर के फंदे से महेंद्र का शव लटकता मिला।
परिजनों ने महेंद्र को नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइंस चौकी प्रभारी व विवेचक उपमेंद्र सिंह के मुताबिक महेंद्र की शादी सात साल पहले मोनी निर्मल के साथ हुई थी। शादी के बाद संतान न होने के चलते महेंद्र मानसिक रूप से परेशान रहते थे। इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली।










