
*रायबरेली: तांगे से भड़का घोड़ा हाईवे पर दौड़ा*
*मालिक को छोड़कर प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर भागा, ग्रामीण इलाके में पहुंचा*
रायबरेली जनपद के के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में एक अजीब घटना सामने आई। एक तांगे में बंधा घोड़ा अचानक भड़क गया। घोड़ा अपने मालिक को छोड़कर तांगे के साथ प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ने लगा।
राजमार्ग पर अकेले दौड़ते घोड़े को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घोड़े ने कुछ देर हाईवे पर दौड़ने के बाद ग्रामीण इलाके का रुख किया। ग्रामीण क्षेत्र में घोड़े के पहुंचने से वहां के निवासियों में दहशत फैल गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घोड़ा किसी बात से नाराज होकर भड़क गया। घटना से कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।









