
रायबरेली में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बचत भवन पहुंचकर बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मूर्ति पर माल्यार्पण किया और बताया कि 14 अप्रैल से 28 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से इस अवसर को मनाया जाएगा। रायबरेली की जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई थी। उन्होंने कहा था कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष और जीवन पाठ आज भी प्रासंगिक है और उनके द्वारा बनाए गए संविधान के लिए देश उनका ऋणी है










