
रायबरेली। आईपीएल में फ्रॉड करके मैच में सट्टा खिलाने वाला अभियुक्त हुआ गिरफ्तार। पुलिस की जांच में अभियुक्त द्वारा 11 बैंक खातों से 40 लाख रुपए की लेनदेन की गई। इस मामले में राहुल उर्फ अभिषेक सिंह निवासी इचौली थाना बछरावां को किया गिरफ्तार। वही दूसरा अभियुक्त सोनू सिंह की तलाश में है पुलिस। शिकायतकर्ता के अनुसार अभियुक्त ने फर्जी तरीके से खाता खुलवाकर अपना नंबर डालकर फर्जी ऑनलाइन गेमिंग आईडी पासवर्ड बनाकर ऑनलाइन ठगी की। थाना बछरावां क्षेत्र का है यह मामला









