
एंकर रायबरेली राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर किए गए हमले के विरोध में समाजवादी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव सहित हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी व बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया समाजवादी पार्टी के विधायकों ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता अगर फेसबुक पर भी अपनी कोई बात लिख देता है तो तुरंत उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया जाता है लेकिन एक सांसद के ऊपर बीच सड़क पर जिस तरह से हमला हुआ वह सरकार की अपराध के प्रति जिला टॉलरेंस की नीति पर सवाल खड़ा करती है वहीं सरकार आरोपियों गिरफ्तार करने की बजाय उनका बचा रही है।










