
गंगा एक्सप्रेस वे में लगे मिट्टी बराबर करने वाली हाइड्रोलिक मशीन ने ली एक वृद्धा की जान जान लेने के बाद वृद्धा को उसी मिट्टी में दबाया मामल सालोन कोतवाली क्षेत्र के उमरन ग्राम सभा के बखरी का है
इसी गांव की रहने वाली महिला विद्यावती उम्र 70 वर्ष पत्नी देवता दीन निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे के किनारे जानवर चरा रही थी। तभी अचानक जानवर निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर चढ़ गया। जिसे भगाने के लिए बूढ़ी महिला भी पीछे पीछे भागी। उसी दरमियान हाइड्रोलिक ने महिला को टक्कर मार दी उसके बाद बावजूद भी हाइड्रोलिक ऑपरेटर ने महिला को बचाने के बजाए उसे मिट्टी में दबा दिया। यह नजारा वही पर स्थित कुछ छोटे बच्चे ने देखा तो उन्होंने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर महिला को बाहर निकाला तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर सालोन कोतवाल शिव शंकर सिंह मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे। फिलहाल सलोन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई प्रचलित है










