
अनियंत्रित कर दुकान में घुसी
गदागंज थाना क्षेत्र के बराराबुजुर्ग चौराहा पर सोमवार देर शाम को एक अनियंत्रित कार एक दुकान में जा घुसी गलीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ वहीं पर एक किशोर दुर्घटना में बाल बाल बच गया। मुराई बाग की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार बरारा बुजुर्ग चौराहे पर कार चालक की लापरवाही से अनियंत्रित हो गई और गलत साइड में जाकर एक दुकान में घुस गई गली मत यह रही की दुकान बंद हो चुकी थी वहीं पर दुकान के पास खड़ा दीपू अग्रहरि का बेटा बाल बाल बच गया घटना से दुकानदार का काफी नुकसान हो गया है दुकानदार दीपू ने बताया कि कारचालक की लापरवाही से हादसा हुआ है दुकान के सामने रखी हुई टीन सेट एवं हैंडपंप सहित बड़ा नुकसान हुआ है वहीं सूचना पर पहुंची पीआरबी मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
About The Author










