
रायबरेली में डलमऊ तहसील क्षेत्र के थाना गदागंज के रहने वाले पीड़ित पिता पुत्र ने क्षेत्रीय लेखपाल मनोज पाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और लेखपाल पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़ित जितेंद्र कुमार पुत्र श्री राम के मुताबिक उसकी जमीन पर लेखपाल द्वारा रविवार को पहुंचकर जबरन मेड विपक्षियों से मिलकर बनवा दिया गया, जिस पर पीड़ित ने इसका विरोध किया तो लेखपाल ने पीड़ित को धमकी देते हुए कहा है कि अब तुम्हारे सारे पेपर एसडीएम ही देखेंगे, जिसकी शिकायत जब गदागंज थाने में की गई तो थाने की पुलिस ने शिकायती पत्र को फेंक दिया और पुलिस ने पीड़ित को ही थाने में बिठा लिया इसी से आहत होकर पीड़ित नहीं अपने पिता के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है और कार्रवाई किए जाने की मांग की है










