
रायबरेली पुलिस द्वारा गोलीकांड की घटना में त्वरित कार्रवाई
रायबरेली। थाना डीह क्षेत्र के अंतर्गत परशदेपुर के पास आज एक गोलीकांड की घटना घटी, जिसमें एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित किसान रतिपाल (58 वर्ष) पुत्र गाजी साहू निवासी पछुवा बारा, थाना डीह अपनी पत्नी रामवती के साथ खेत से लौट रहा था कि अचानक दो अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली रतिपाल के पैर में लगी और उसकी जाँघ में घाव हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना डीह पुलिस मौके पर पहुँची और घायल को जिला अस्पताल भेजकर इलाज कराया गया। अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उसकी हालत अब स्थिर है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि यह घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई है। मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने तहरीर लेकर अभियोग पंजीकृत किया है।दोनों अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम ने छापेमारी शुरू कर दी है। शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।










