
बगहा,सलोन। दिनांक 06 मई 2025 (मंगलवार)। आज न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सलोन, रायबरेली में शिक्षा अधिनियम सन् 1998 के आलोक में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली के निर्देश के परिपालन में ‘छात्र- परिषद’ का गठन किया गया। जिसमें कुशाग्र सिंह ‘हेड ब्वाय’ और ‘अनन्या रत्न’ हेड गर्ल चुनी गई। अन्य पदाधिकारियों में आयत असलम शिक्षा मंत्री,आयुष तिवारी उप शिक्षा मंत्री,अभय मिश्रा अनुशासन मंत्री, अंशिका मौर्य उप अनुशासन मंत्री,शिवम गुप्ता खेल मंत्री, अर्पित विक्रम सिंह उप खेल मंत्री, प्रगति श्रीवास्तव सांस्कृतिक मंत्री, लवी सिंह उप सांस्कृतिक मंत्री,अनुभव पांडेय को परिवहन मंत्री और अंश चौरसिया को उप परिवहन मंत्री चुना गया।
परिषद के चयनित पदाधिकारियों को विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कामाक्षा सिंह द्वारा पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के इस अवसर पर प्रधानाचार्या जी ने विद्यार्थियों को विशेष रुप से काउंसिल के पदाधिकारियों को दायित्व-बोध कराते हुए कहा कि समय के इस दौर में निष्पक्ष रूप से जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाना एक बड़ा प्रश्न है। हमारी भारतीय सामाजिक संरचना लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है। लोगों की अपेक्षाओं का सम्मान और उनकी पूर्ति करना, साथ ही सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए राष्ट्रीय एकता के भाव को मजबूत बनाना, सबसे बड़ा नागरिक कर्तव्य है। आने वाली पीढ़ी इसके योग्य बने इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए छात्र परिषद का गठन किया जा रहा है। आशा है, कि सभी चयनित पदाधिकारी अपने कार्य व्यवहार से एक श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करेंगे और अपने जूनियर्स के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। अपने वक्तव्य का समापन करते हुए प्रधानाचार्या जी ने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों को एक मूल्यवान अवसर प्राप्त होगा और उन्हें अपने जीवन की दिशा तय करने में मदद मिलेगी, साथ ही उन्हें शिक्षक, अभिभावक और स्कूल प्रबंधन के बीच एक साझेदारी भी निभानी होगी जिससे विद्यालय का शैक्षिक परिवेश और अधिक उन्नत होगा। शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम को अपने कुशल संचालन श्री संचित गुप्ता द्वारा किया गया।










