
एंकर, पाकिस्तान में आतंकी अड्डों पर भारत की एयर स्ट्राइक से देश के नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार को रायबरेली के डिग्री कॉलेज चौराहे पर नगर वासियों ने एक मशाल जुलूस निकालकर भारतीय सेना के शौर्य को सलामी दी और पहलगाम हमले में शहीद बेगुनाह सैलानियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस दौरान आतंकियों को संरक्षण दिए जाने को लेकर पाकिस्तान के प्रति लोगों में गहरा आक्रोश रहा। नागरिकों ने अपने पैरों से पाकिस्तान का केक काटकर वहां की सरकार को कड़ा संदेश दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ सड़क पर जमकर नारेबाजी हुई।










