
*गदागंज थाना क्षेत्र में किया गया माक ड्रिल का आयोजन*
__________________________
डलमऊ रायबरेली। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गदागंज पुलिस एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में गदागंज कस्बे के अंदर माक ड्रिल का आयोजन किया गया जहां पर उप जिला अधिकारी डलमऊ राजित राम गुप्ता और क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार नवहार तथा कोतवाली प्रभारी बालेंदू गौतम द्वारा कस्बे का भ्रमण कर आपात स्थिति में घटना से निपटने के बारे में जानकारी दी गई तथा आपात स्थिति से निपटने के बारे में लोगों को नियम बताए गए तथा सायरन की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी साझा की गई कश्मीर के पालगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए पलटवार के बाद देशभर में शांति एव लोगों को जागरूक करने के लिए मार्ग ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है जिसके माध्यम से लोगों को सुरक्षा से संबंधित जागरूक किया जा रहा है पैदल ग्रस्त करके लोगों से बातचीत और शांत एवं सतर्क रहने के निर्देशदिए गए।










