
लोकेशन रायबरेली
एंकर.. रायबरेली में शासन के निर्देश पर 15 मिनट की ब्लैक आउट ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान शहर भर में आम लोगों ने इस ड्रिल में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। एक तरफ जहाँ शहर भर को विद्युत सप्लाई करने वाले पावर स्टेशनों ने 7.30 पर बिजली काट दिया वहीं आम लोगों ने भी घरों के इन्वर्टर तक बंद कर पूर्ण ब्लैक आउट ड्रिल में प्रतिभाग किया। इस दौरान एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा भी अपनी टीम के साथ इस मुहिम को सफल बनाने के लिए लगे रहे।










