
समाजसेवी मोहम्मद शरीफ ने सामाजिक कार्य किया जैसे कंबल वितरण ,मेधावी छात्रों का सम्मान असहाय बेसहारा लड़कियों की शादी आदि कराते है
सलोन रायबरेली
इंसान तो इंसान ही हैं पशु पक्षियों का प्रेम समाजसेवी मोहम्मद शरीफ (बेकरी) निवासी मोहल्ला नई बाजार सलोन/ इलाहाबाद को बहुत अच्छा लगता है उन्होंने अनेक सामाजिक कार्य किया जैसे कंबल वितरण ,मेधावी छात्रों का सम्मान असहाय बेसहारा लड़कियों की शादी संपन्न कराना आदि उसी क्रम में इन्होंने पशु और पक्षियों का भी ध्यान रखा चाहे वह कौवा हो या कबूतर बंदर हो या कुत्ते सब को समय समय पर भोजन उपलब्ध कराते रहते हैं उनकी समाज सेवा से सभी प्रसन्न है इनका कहना है कि निरीह प्राणी की भी सेवा हम सब का परम कर्तव्य है गर्मी का मौसम आ रहा है पशु पक्षियों की प्यास का ध्यान हम सबको रखना है वह कहते हैं कि सेवा भाव से किया गया हर कार्य ईश्वर को बहुत पसंद है आईए हम सब संकल्प लें की इंसानों की सेवा के साथ-साथ पशु और पक्षियों की सेवा भी करेंगे










