
रिपोर्ट BY- इंतजार सिंह
CRS गदागंज रायबरेली। विधान परिषद सदस्य कुंवर मानवेद्र सिंह का गौरा गढ़ी में कुंवर मनीष वर्धन सिंह के निजी आवास पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे जहां पर कुंवर मनीष वर्धन सिंह, कुंवर प्रत्यूष वर्धन सिंह, मेजर हरिश्चंद्र सिंह के द्वारा सभापति महोदय का पुष्प गुछ देकर भव्य स्वागत किया गया रविवार शाम को गौरा गढी निवासी कुंवर मनीष वर्धन सिंह उर्फ टुन्नू राजा द्वारा आयोजित डिनर पार्टी में शामिल होने के लिए सभापति महोदय आए और लगभग 2 घंटे का समय विकासखंड दिन शाह गौरा में व्यतीत किया वहां पर मौजूद अधिकारी व कर्मचारी व दूर दराज से आए हुए सभी सम्मानित व्यक्तियों से व क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात करने के दौरान शिवेंद्र सिंह,सीएचसी अधीक्षक ज्ञान प्रकाश सिसोदिया, कपेंद्र सिंह धर्मेंद्र सिंह ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया तत्पश्चात लखनऊ के लिए रवाना हो गए lसाथ ही इस मौके उपस्थित शिवगढ़ राजा राकेश प्रताप सिंह,का भी पुष्पगुच्छ देकर अमित सिंह,अरुण यादव, विक्रांत सिंह, अभिनव सिंह,आदि के द्वारा भव्य स्वागत किया गया वहां उपस्थित तहसीलदार डलमऊ उमेश चंद्र, अजीत सिंह, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लाल संजय प्रताप सिंह, एवं समस्त शिक्षकों व क्षेत्रीय लोगों के द्वारा स्वागत किया गया और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे l










