
DJ लोडर बना हादसे को दावत देने वाला मंच, तीन युवक बैठे साउंड बॉक्स पर — प्रशासन मौन!
ग्राम क्षेत्र में आए दिन होने वाले आयोजनों में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है थाना गुरुबक्शगंज क्षेत्र के अंतर्गत, जहां वाहन संख्या UP 33 AT 1020 पर लगे DJ लोडर पर तीन युवक खुलेआम साउंड बॉक्स के ऊपर बैठे पाए गए।
यह दृश्य जितना चौंकाने वाला है, उतना ही खतरनाक भी। ऊँचाई पर तेज़ आवाज़ वाला साउंड सिस्टम और उसके ऊपर बैठे युवक—ऐसे मामलों में पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कहीं बिजली के तार से टकरा कर मौत हुई तो कहीं पेड़ों की डालियों से टकरा कर गंभीर चोटें आईं।
प्रशासन और पुलिस की चुप्पी सवालों के घेरे में है।
क्या कोई बड़ी घटना होने के बाद ही जिम्मेदार हरकत में आएंगे?
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के DJ लोडर आए दिन गांवों में घूमते हैं, जिन पर नियमों की अनदेखी करते हुए युवक साउंड सिस्टम के ऊपर बैठ जाते हैं। इससे न सिर्फ उनकी जान को खतरा होता है, बल्कि राह चलते लोगों और बच्चों पर भी संकट मंडराता है।
क्या कहते हैं कानू










