
स्लग _ भू माफियाओ के द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा
एंकर _
रायबरेली विगत 4 वर्षों से खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा नुनेरा में हुए भ्रष्टाचार और भू माफिया के द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर समाज सेवी अंजनी कुमार लगातार उच्च अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक चक्कर लगा चुका है लेकिन आज तक ग्राम सभा नुनेरा में कोई भी जांच नहीं हुई। इसका सबसे बड़ा कारण मौके पर पहुंचे अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों को रिपोर्ट बनाकर प्रेषित करते हैं कि किसी भी प्रकार से ग्राम सभा नुनेरा में ना तो भ्रष्टाचार हुआ है ना ही सरकार जमीन पर कब्जा। लेकिन समाजसेवी ने आरोप लगाते हुए बताया है कि तालाब, खेल का मैदान, चारागाह की जमीन,तमाम ऐसी ग्राम सभा में जमीन है जिस पर भू माफियाओं ने पूर्ण रूप से अवैध कब्जा कर रखा है।फिलहाल सबसे बड़ा सवाल की ग्राम सभा नुनेरा की जांच क्यों नहीं होती है या फिर ग्राम सभा नुनेरा पर किसी उच्च नेता का हाथ रखा है क्योंकि समाजसेवी ने पूर्व प्रधान पर भी आरोप लगाया है जिनके द्वारा सरकारी योजनाओं का जमकर भ्रष्टाचार किया गया है।फिलहाल अब देखना है कि ग्राम सभा नुनेरा की जांच होती है या फिर समाजसेवी यूं ही लगातार चक्कर लगाता रहेगा।










