
लल्ली की चक्की फक्कड़ दास कुटी संपर्क मार्ग ध्वस्त राहगीरों को बना खतरा लो
लल्ली की चक्की फक्कड़ दास कुटी सम्पर्क मार्ग खस्ताहाल, बदहाल सड़क पर राहगीरों का चलना हुआ दूभर
गदागंज रायबरेली लल्ली की चक्की फक्कड़ दास कुटी संपर्क मार्ग बदहाल पूरी तरह ध्वस्त खस्ताहाल सड़क पर चलना राहगीरों को दूभर हो रहा है इस मार्ग से करीब दस हजार लोगों का प्रतिदिन का आवागमन है विगत दो वर्षों से यह संपर्क मार्ग पूरी तरह ध्वस्त है राहगीरों को 20,25 किलोमीटर चक्कर लगा कर आना जाना पड़ता है जनप्रतिनिधि व लोक निर्माण विभाग की उदासीनता से सैकड़ों गांव के ग्रामीणों को 20 से 25 किलोमीटर का चक्कर करना पड़ता है बारिश हो गई तो संपर्क मार्ग पर पैदल चलना मुश्किल हो जाएगा गंगा एक्सप्रेसवे में मिट्टी से लदे डंबरों ने बिगड़ी सड़कों की सूरत इस संपर्क मार्ग से होकर सुदामपुर, भागोती पुर, काकोरन, मनिहर, धूता, खजूरी, कटरा, कुसमी, कजियाना, धमधमा सहित सैकड़ों गांव के ग्रामीण प्रतिदिन गुजरते है राहगीरों का खस्ताहाल सड़क पर चलना आसान राह नहीं है कभी भी अनहोनी होने की संभावना बनी रहती है देखने की बात यह है कि अब इस संपर्क मार्ग की मरम्मत कब हो पाती है










