
एंकर – रायबरेली के लालगंज सीएचसी परिसर में कबाड़ हो चुकी चार एंबुलेंस में अज्ञात करणों से भीषण आग लग गई। अस्पताल परिसर में आग लगने की सूचना पर अफरा तफरी मच गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मौके पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। घटना लालगंज कोतवाली के सीएचसी परिसर का है जहां अस्पताल परिसर में पीछे की तरफ पहले से कण्डम हो चुकी चार एंबुलेंस में आग लग गई। हादसे में 108 एंबुलेंस की एक गाड़ी जबकि 102 एम्बुलेंस की दो गाड़ियां और एक अस्पताल परिसर की एंबुलेंस जलकर खाक हो गई। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।










