
धोखे से जमीन बैनामा करवाने का लगाया आरोप।
गदागंज रायबरेली।
गदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा धोखा देकर ज़मीन बैनामा करवा लेने का लगाया आरोप
सतीश कुमार पुत्र गुरु प्रसाद पूरे विजय सिंह मजरे भगवन्तपुर चंदनिहा थाना गदागंज सर्वेश कुमारी, कृष्ण कुमार, चन्द्र वती निवासी लालपुर त्रिवेदी थाना गुरु बक्स गंज के विरुद्ध शिकायते पत्र देकर पीड़ित की भूमि लिखा लेने का आरोप लगाते हुए सतीश कुमार द्वारा थाना में तहरीर देकर बताया गया है कि वह मानसिक रूप से बीमारी की हालत में था उसी का फायदा उठाकर विपक्षियों ने जमीन लिखवा ली थी वह अपनी पत्नी के साथ घर आया तो उसको सभी विपक्षियों द्वारा घर पर रहने नहीं दिया जा रहा है उल्टा धमकी दी जा रही है गदागंज थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है










