
मुर्गे की दुकान व छप्पर में अज्ञात द्वारा लगाई गई आग ।
पीड़ित ने तहरीर देकर बताया दोबारा लगाई गई आग । अभी तक नहीं हुई कार्यवाही।
गदागंज रायबरेली ।
गदागंज थाना क्षेत्र के धमधमा
बासी रिहायक रोड पर एक व्यक्ति द्वारा छप्पर रखकर मुर्गे की दुकान कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था दुकान के ऊपर रखें छप्पर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीते शनिवार की रात आग लगा दी गई जिससे दुकान जलकर ख़ाक हो गई पीड़ित मो हसीब द्वारा बताया एक साल में दोबारा दुकान में आग लगाई गई है उसका कहना है किसी को देखा नहीं है पीड़ित मो हसीब निवासी जुल्फकार अली मजरे धमधमा द्वारा गदागंज थाना में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर बताया है कि मुर्गे की दुकान रखकर किसी प्रकार अपने परिवार का पालन पोषण करता था रोजी-रोटी चलाता था शनिवार की रात में आग लगाकर राख कर दिया है पहली बार भी प्रार्थना पत्र दिया था आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई ौहै वहीं गदागंज थाना प्रभारी बालेन्दु गौतम ने बताया दुकान पर आग लगने की जानकारी हुई है आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।











