
लोकेशन रायबरेली
एंकर रायबरेली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने 5 वाहन चोरों व एक मैकेनिक सहित 6 लोगों को 6 मोटरसाइकिलों के साथ किया गिरफ्तार मिल एरिया थाने की पुलिस ने गश्त के दौरान चार लोगों को दो मोटरसाइकिलों को खड़े हुए देखा पुलिस पुलिस के रोकने पर सभी चारों युवक मोटरसाइकिल से भागने लगे इसके बाद पुलिस ने पीछा करके सभी को पकड़ लिया और पूछताछ के लिए थाने लेकर आई पूंछताछ में पकड़े गए आशीष, सुरेश, संजय, शिव मोहन ने बताया कि हम गैंग बनाकर रायबरेली में घूम घूम कर मोटरसाइकिल चोरी करते थे और इकट्ठा करने के बाद मोटरसाइकिल मिस्त्री मयंक मौर्य को बेच देते थे उससे जो पैसा मिलता था हम लोगों उसको आपस में बांट लेते थे और अपना खर्चा चलाते थे पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की चार और बाइकों के साथ गैंग के एक और साथी व मैकेनिक मयंक मौर्य को चाबी, पेचकस व चोरी में होने वाले अन्य उपकरणों के साथ गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया ।










