
एंकर.. गोरखपुर के चिड़ियाघर में बर्ड फ़्लू से बाघिन की मौत के बाद रायबरेली का पशुधन विकास विभाग एलर्ट मोड में है। हालांकि यहां अभी तक मुर्गी फर्मों से लिए गये सीरम और उनकी बीट की लैब मे हुईं जाचों के बाद कोई भी वायरस नहीं मिले हैं। इसके बावजूद गोरखपुर की घटना के बाद ज़िले में टास्क फ़ोर्स का गठन किया गया है। इस टास्क फ़ोर्स में पशुधन विकास विभाग के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। यह टास्क फ़ोर्स ज़िले भर में नज़र रखेगी कि कहीं से कोई बर्ड फ़्लू का मामला तो प्रकाश में नहीं आ रहा है। इसके अलावा तहसील स्तर पर गठित रैपिड रिस्पॉन्स टीम को भी ऐक्टिव किया गया है। यह टीम अपने अपने इलाके में हर समय तैयार रहती है और पशुधन से सम्बंधित किसी भी समस्या पर तुरंत प्रभावी होती है। मुख्य पशुधन अधिकारी अनिल कुमार के मुताबिक गोरखपुर की घटना के बाद हम लोग एलर्ट मोड में हैं। हालांकि उन्होंने कहा, अब तक ज़िले में बर्ड फ़्लू का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।










