
तालाब की जमीन पर कब्जे की शिकायत
डलमऊ रायबरेली
गांव में सुरक्षित जमीनों पर किए जा रहे कब्जे पर प्रभावी कार्रवाई न होने से शासन की मनसा पर पानी फिर रहा है मुख्यमंत्री का आदेश भी असर साबित हो रहा है लगातार तालाब की जमीन पर हो रहे कब्जे की शिकायत पर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। तालाब की सुरक्षित जमीन पर ग्रामीणों द्वारा किए गए अवैध कब्जे की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है पूरे रम्मा चरुहार जियायक निवासी बाबूलाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है शिकायतकर्ता का आरोप है चरुहार जियायक सरकारी जमीन 491 जो तालाब दर्ज है उस पर क्षेत्रीय लेखपाल की मिली भगत से ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है कई बार शिकायत के बाद लेखपाल द्वारा फर्जी रिपोर्ट लगाकर उच्च अधिकारियों को गुमराह किया जा रहा है। मौके का स्थलीय निरीक्षण भी नहीं किया गया शिकायतकर्ता ने धर्मपुर काली में भी तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत की है










