
एंकर.. प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने आज रायबरेली में बीसवे नये थाने चंदापुर का उद्घाटन किया है। इस दौरान नये बने थाने की अवश्यकता को बताते हुए उन्होंने कहा कि 23 गावों की बड़ी आबादी को जो अब तक काफी दूर चलकर अपनी शिकायत दर्ज कराने जाती थी उसे अब उतना नहीं चलना पड़ेगा। इसके अलावा उन्होंने साइबर क्राइम को आज की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए उन्होने कहा कि पुलिस की तरफ से इसे लेकर कई काम किये गए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में ख़ासतौर पर इसे लेकर जो जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है वह इसकी रोकथाम के लिए अति महत्वपूर्ण कदम है। डीजीपी प्रशांत कुमार आगामी 31 मई को रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में उनका पुलिस नेतृत्व आगे भी जारी रहेगा, इस सवाल को उन्होंने टालते हुए उनके कार्यकाल में अपराध और अपराधियों के खिलाफ उठाये गए कड़े कदम का श्रेय भी उन्होंने राज्य सरकार को ही दिया है। डीजीपी प्रशांत कुमार नये बने थाने में आने वाले 23 थानों के चौकीदारों को इस मौके पर नई साइकिल, छाता और लाठी वितरित की। इसके बाद डीजीपी ने थाना परिसर के भीतर पौधारोपण भी किया।










