
CRS NEWS.रायबरेली के डलमऊ थाना क्षेत्र के कान्हा गांव में जोगी बाबा बनकर आए दो लोगों ने एक घर को अपना निशाना बनाया और बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
दोनों जोगी बाबा गांव में घूमते हुए एक घर पहुंचे और महिलाओं को झांसे में लेकर घर के अंदर घुस गए।
उन्होंने घरवालों को बेवकूफ बनाकर घर में रखे जेवरात, नगदी और एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया।
वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और ऐसे अजनबियों पर भरोसा न करने की अपील की है।










