
छज्जा गिरने से 13 वर्षीय बालक की हुई दर्दनाक मौत।
रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे भून्नू का पुरवा मजरे बांसी रिहायक गांव निवासी सुरेश कुमार का मकान बन रहा था जिनके घर पर अपने मामा सोनो प्रजापति के साथ कृष्ण कुमार पुत्र शैलेन्द्र उम्र लगभग 13 वर्ष निवासी लालगंज जो आज सुबह मामा के साथ सेटरिंग लगाने गया था सेटरिंग लगाते समय अचानक भरभराकर कर छज्जा गिर गया जिसके नीचे दबने से 13 वर्षीय बालक की दबकर मौत हो गई वही सूचना पर पहुंचे गदागंज थाना प्रभारी बालेन्दु गौतम ने बताया कि छज्जे के नीचे दबने से शैलेश कुमार पुत्र शैलेन्द्र कुमार प्रजापति उम्र 13 वर्ष निवासी लालगंज की मौत हुई शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है वही आगे घटना की जांच कराई जा रही है










