
लोकेशन रायबरेली
स्लग _ रास्ते के विवाद में दबंगों ने पीड़ित महिलाओं को जमकर पीटा,थाने पर नहीं हुई कोई सुनवाई
एंकर _
रायबरेली मामला सरेनी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर कला का निकल कर प्रकाश में आया है जहां विपक्षियों ने एक राय होकर रास्ते के विवाद के चलते महिलाओं को जमकर मारा पीटा।मारपीट में दोनों महिलाओं को आई गंभीर चोटे। जहां स्थानीय लोगों की मदद से महिलाओं को पहुंचाया गया सीएससी। जहां दोनों का उपचार कर भेजा गया घर।वही विपक्षियों के खिलाफ ने महिला ने थाना सरेनी में की शिकायत लेकिन दबंगों के उच्च पहुंच के कारण महिलाओं की नहीं हुई कोई सुनवाई। जहां थाने पर सुनवाई न होने के कारण दोनो महिलाएं पहुंची पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जहां पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह से महिलाओं ने बताई आपबीती।फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं को उचित न्याय दिलाने की कही बात।वही अब देखना की पीड़ित महिलाओं की सुनवाई होती है या नहीं,क्योंकि लगातार विपक्षी महिलाओं के ऊपर बना रहे हैं दबाव,लेकिन थाना सरेनी की पुलिस अब तक विपक्षियों पर नहीं की कोई कार्यवाही।
वि ओ _
दरअसल दोनों पीड़ित महिलाओं ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर थाने पर सुनवाई न होना और विपक्षियों के द्वारा धमकी देना जिसकी शिकायत लेकर पहुंची थी रायबरेली पुलिस अधीक्षक कार्यालय। जहां पुलिस अधीक्षक के द्वारा पीड़िता को उचित आश्वासन देकर न्याय दिलाने की कही बात।वही पीड़िता ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि मेरे पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं और मैं घर पर अकेली रहती हूं और रास्ते को लेकर दबंगों ने मुझे जमकर मारा पीटा है।जिसकी शिकायत लेकर आज मैं रायबरेली आई हूं।










