
एंकर.. रायबरेली में खेत पर गए किसान की दिन दहाड़े फावड़ा से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला महाराजगंज थाना इलाके का है। यहां हलोर गांव निवासी तेज प्रताप पटेल छोटे भाई के साथ कपूरपुर गांव में स्थित अपने ट्यूबवेल के पास पिपिरमेन्ट की टंकी बैठाने गए थे। तेजबहादुर के साथ उनका छोटा भाई भी था। टंकी बैठाने के बाद छोटा भाई व अन्य गांव के सहयोगी लोग वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद ही तेजबहादुर का फावड़ा से कटा शव वहां एक ग्रामीण महिला ने देख कर प्रधान को सूचना दी। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।










