
रिपोर्टर विपिन राजपूत
CRS रायबरेली। कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह के मार्गदर्शन और प्रेरणा से रायबरेली जनपद में ज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगलवार पर एक के बाद एक भव्य धार्मिक आयोजनों का सफल संचालन किया गया। इन आयोजनों ने न केवल धार्मिक चेतना को प्रज्वलित किया, बल्कि सामाजिक समरसता और सेवा भाव को भी सुदृढ़ किया।

राही ब्लॉक के नथईपुर गांव में आयोजित भंडारा पूजन-अर्चन से शुरू हुआ, जिसमें आयोजक सुमित सिंह और हिमांशु सिंह द्वारा ग्रामीणों की सहभागिता के साथ भक्ति भाव से सम्पन्न कार्यक्रम ने सभी को भावविभोर कर दिया। वहीं, रायबरेली सदर स्थित बस स्टॉप के निकट आयोजित विशाल भंडारे में श्री आकाश सोनकर, सिकंदर सोनकर, अर्जुन सोनकर व अचल सोनकर के संयुक्त प्रयासों से श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरण किया गया।
इसी क्रम में धमसीराय के पूरवा में भाई सत्येंद्र सिंह एवं मनोज सिंह के आवास पर आयोजित हवन और भंडारे में पूनम सिंह ने सादगी से भाग लेकर आयोजन को गरिमा प्रदान की।
पूनम सिंह, जो वर्षों से जनसेवा और धार्मिक आयोजनों में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं, ने कहा— “धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा देने का सशक्त माध्यम हैं। कमला फाउंडेशन सदैव ऐसे प्रयासों को सहयोग करता रहेगा।”
भक्तों में संकटमोचन श्री हनुमान जी के प्रति अटूट श्रद्धा और आयोजकों की सेवा भावना ने इस पर्व को अविस्मरणीय बना दिया।










