
*विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर दीन शाह गौरा सी एच सी में किया गया वृक्षारोपण*
वृक्षारोपण को पहली प्राथमिकता देने की है जरूरत : डॉ ज्ञान प्रताप सिसौदिया
रायबरेली। दीन शाह गौरा जैसा कि हम सभी जानते हैं,विश्व पर्यावरण दिवस हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है, इसकी शुरुआत 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्टॉकहोम में आयोजित मानव पर्यावरण सम्मेलन के दौरान की गई थी पहली बार यहां 1974 में ओनली वन अर्थ ( only one earth) थीम के साथ मनाया गया था महत्व: यह दिन पर्यावरण के मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाने व पर्यावरण संरक्षण के लिए वैश्विक स्तर पर कार्यवाई को प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। हर साल एक नया देश इसकी मेजबानी करता है और एक नई टीम निर्धारित की जाती है इसलिए 5 जून को ही विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर में वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस को विशेष रूप से मनाया जाता है हमारे देश के समस्त प्रदेशों एवं समस्त जनपदों व तहसीलों ब्लॉकों के अंतर्गत विभिन्न गांव में सामाजिक व्यक्तियों एवं बड़े बुजुर्गों द्वारा वृक्षारोपण बड़े ही उत्सुकता के साथ किया जाता है वही इस बार विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में दीन शाह गौरा सी एच सी अधीक्षक डॉ ज्ञान प्रताप सिसौदिया ने मै डाक्टर स्टॉप के संग सी एच सी में आम, महुआ, पीपल, आदि के पौधों को लगाकर वृक्षारोपण किया
वही इस दौरान अधीक्षक ने वृक्षारोपण के दौरान वृक्ष लगाओ पर्यावरण स्वच्छ बनाओ का नारा देते हुए आमजनमानस से वृक्षारोपण करने की अपील की है। और कहा कि वृक्षारोपण को पहली प्राथमिकता देने की जरूरत है










