
डीह थाना क्षेत्र के ग्राम पुरे मैंकी मजरे जगदीशपुर में एक शादी समारोह में अजीब घटना सामने आई। द्वारचार की रस्म के बाद वर-वधू ने सात फेरे लिए।
विदाई से ठीक पहले दूल्हा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जब दूल्हे को होश आया तो दुल्हन पक्ष को पता चला कि उसे दौरे की बीमारी है। यह महत्वपूर्ण जानकारी शादी से पहले दूल्हे के परिवार ने छिपा ली थी।
इस बात का खुलासा होने पर दुल्हन और उसके परिजनों ने विदाई करने से साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गंभीर बीमारी की जानकारी शादी से पहले छिपाना गलत है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।










