
पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड पर ली गयी परेड की सलामी एवं आगामी जेटीसी/आरटीसी की मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये
बताते चले दिनांक 06 जून.2025 को पुलिस अधीक्षक रायबरेली, डॉ यशवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी एवं परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं स्वच्छ वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेनटेन रखने हेतु निर्देशित किया गया। परेड निरीक्षण के उपरांत क्वार्टर गार्द, आर्मरी, स्टोर, कैन्टीन, परिवहन शाखा, यातायात कार्यालय, यूपी 112 पीआरवी, मेस, बैरक, यातायात कार्यालय, आवासीय परिसर आदि सभी शाखाओं का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात अर्दली रूम कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।










