
बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से हुई घायल
लालगंज रायबरेली
लालगंज उन्नाव मार्ग पर सैमसी गांव के पास बाइक पर बैठी एक महिला गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई जिससे उसे गंभीर चोटे आ गई वहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस के जरिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लालगंज सीएचसी पहुंचाया जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । जानकारी के अनुसार संगीता 35 वर्ष पति संजय निवासी सेमरी जोकि अपने भतीजे के साथ लालगंज से अपने घर जा रही थी तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठी महिला रोड पर गिर गई जिससे उसे गंभीर चोटे आ गई डॉक्टर ने उपचार करने के बाद रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।










