
*स्लग:- रायबरेली में अवैध निर्माण का विरोध करना दलित बेटियों को पड़ा भारी दबंगों ने दौड़ाकर पीटा*
रायबरेली में दबंगों के हौसले पूरी तरह से बुलंद होते जा रहे हैं मंगलवार को जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र स्थित ममुनी गांव में हड़कंप उस समय मचा जब दलितों कि जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे दबंगों का विरोध करना दलित बेटियों को भारी पड़ गया पूर्व प्रधान व उसके साथियों ने दौड़ाकर लाठी डंडों से दलित बेटियों को जमकर पीटा है जिससे दोनों युवतियां लहू लुहान हो गई। हद तो तब पार हुई जब न्याय कि गुहार लगाने गई युवतियों को सलोन थाना में भी पुलिस कि दुत्कार मिली। जिससे आहत युवतियों ने उच्चाधिकारियों से न्याय कि गुहार लगाई है










