
तलत एजाज को मिला शिक्षा के अग्रदूत-2025 का सम्मान
ग्लोबल एक्शन वीक के तत्वाधान में मंगलवार को लखनऊ के अम्बर होटल में विषम परिस्थितयों में शिक्षा और स्कूली शिक्षा में सुधार हेतु सर्वोत्तम कार्य प्रणाली पर संवाद विषयक गोष्ठी में रायबरेली जनपद के सलोन विकास खण्ड के पीएम श्री विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका तलत एजाज को शिक्षा के अग्रदूत-2025 पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तलत एजाज को एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत,एससीआरटी के पवन सचान,आर्थिक अनुसंधान केन्द्र के संजय,किरण सिंह ने सम्मानित किया।
आर्थिक अनुसंधान केन्द्र हरि गोविन्द सिंह,नेशनल कोएलिशन के रमाकान्त,शिक्षाविद् बीना गुप्ता ने कहा कि तलत एजाज ने जिन विपरित परिस्थितियों में भटनोसा में शिक्षा की अलख को जगाया है वह अनुकरणीय व प्रशंसनीय है। उनके व्यवहारिक ज्ञान,नेतृत्व कुशलता व मनोसामाजिक विवेक के समझ के हम सब कायल हैं। इस अवसर पर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सुशील पाण्डेय, संजीव सिन्हा,देवेन्द्र यादव सहित भारत के विभिन्न राज्यों के सैकडों शिक्षा जगत की हस्तियां मौजूद रही।










