
दो प्रेमी युगल ने थाने में बने मंदिर में रचाई शादी
पिछले 7 वर्ष से दोनों में चल रहा था प्रेम प्रसंग।
गदागंज रायबरेली
पिछले दो दिनों से गदागंज थाने में चल रहे मामले को लेकर मंगलवार को दो प्रेमी युगल ने आपसी सहमति से मंदिर में शादी रचा ली इस मौके पर दोनों पक्ष के परिजन भी मौजूद रहे रविवार को लोदीपुर उतरावां निवासी रामकुमार की पुत्री श्याम दुलारी ने धीरनपुर गांव निवासी शिवकुमार के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया था आरोप लगाया था कि पिछले 7 वर्ष से दोनों के बीच की प्रेम प्रसंग चल रहा है शादी का झांसा देकर दोनों लगातार एक दूसरे के संपर्क में रहे लेकिन अब शिवकुमार शादी से मुकर रहा था श्याम दुलारी की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की थाने पर युवक को बुलाया गया मंगलवार को दोनों पक्षों के परिजनों की मौजूदगी में शिवकुमार एवं श्याम दुलारी ने अपनी सहमति से बने मंदिर में शादी रचा ली थाना प्रभारी गदागंज बालेंदु गौतम ने बताया कि दोनों प्रेमी जोड़े ने आपसी सहमति से शादी रचाई है दोनों परिजन भी मौजूद रहे।










