
रायबरेली जमीनी विवाद में हुआ खूनी संघर्ष बेखौफ दबंगो ने लाठी डंडों से किया जानलेवा हमला , हमले में महिला समेत पांच लोग हुए गंभीर रूप से घायल दो लोग जिला अस्पताल रेफर
रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के देवगन पुर मजरे धूता निवासी अखिलेश यादव पुत्र इंद्र कुमार ने गदागंज थाने में तहरीर देते हुए बताया कि आज सुबह मेरे सहन की जमीन पर विपक्षी गढ़ के द्वारा घूर डाला जा रहा था जिसपे स्टे आर्डर भी लिया गया है जब मेरे द्वारा घूर डालने का विरोध किया गया तो विपक्षी गढ़ संयोजित यादव,राघवेंद्र यादव ,अमित, छीट्ठों लाल, बसंत व तीन लोग अज्ञात एक जूट होकर लाठी, डंडों, व कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें अखिलेश,भाभी स्मिता, माता रामराता, लक्ष्मी , रंजना समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है वहीं दो लोगों को गंभीर चोटे आई है जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है वही पीड़ित अखिलेश यादव ने बताया कि पूर्व में भी कई मर्तवा गदागंज थाने में शिकायत की गई थी पर कोई कार्यवाही नहीं की गई वही विपक्षी गढ़ दबंग किस्म के व्यक्ति है जिन्होंने जान से मारने की धमकी दी है जिससे मेरे पूरे परिवार पर जान का खतरा बना हुआ है वही इस संबंध में थाना प्रभारी बालेन्दु गौतम ने बताया है कि पीड़ित के द्वारा तहरीर मिली है मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है वही घटना की जांच कराई जा रही है










