
स्लग- योगीराज में विधवा को नहीं मिल रहा इंसाफ दर-दर की खा रही ठोकरे एक विधवा महिला
एंकर- रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली कुसमा ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पीड़िता कुसमा ने बताया कि मै न्याय के लिए दर दर भटक रही हूं। पुलिस हमें न्याय नहीं दे रही है। लालगंज पुलिस लगता है कि मेरे जीते जी मुझे न्याय नहीं दिला पायेगी। मुख्यमंत्री जी मैं अकेली विधवा महिला हूँ। आप मेरी रक्षा करिये। वीडियो में विधवा महिला मुख्यमंत्री से हाँथ जोड़ कर न्याय दिलाने की अपील कर रही है। वही कुसमा ने शिकायती पत्र देते हुए आवश्यक कार्यवाही व जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है।शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि वह एक गरीब विधवा महिला है बिपक्षीगण बहुत ही दबंग व सरहंग किस्म के व्यक्ति है। विपक्षी गणों से जमीन को लेकर यह मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। विपक्षीगण आय दिन मुझे व मेरे परिवार में धमकी देते हैं कि अपना मुकदमा वापस ले लो और जमीन मुझे दे दो नहीं तो तुम्हे व तुम्होर परिवार की हत्या करवा दूगां विपक्षीगण के घर पर कई अज्ञात लोगो का आना जना लगा रहता है जो कि वहीं बैठकर दारु शराब पीते है और बहन बेटियों की गली देते है और धमकी देते है। प्रार्थिनी व उसके परिवार के लोगों की जान माल का खतरा बना हुआ है। प्रार्थिनी जब कोर्ट आती है उसे रास्ते में भी धमकी देते है और कई बार रास्ते मे फिर से रोका और कागज छिनने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी भी दिया गया है।










