
तेज रफ्तार बाइक खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरा गंभीर
जगतपुर थाना क्षेत्र के मैंनहा चौराहे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में बनिया का पुरवा निवासी राम उजेर (40) की मौके पर मौत हो गई, जबकि राम केवल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष अजय कुमार राय ने बताया कि आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।










