
आसमान से बरस रही आग भीषण तपन गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान ।
गदागंज रायबरेली
आसमान से बरस रही आग भीषण तपन गर्मी में बिजली विभाग का आंख मिचौली खेल शुरू बिजली कब आती कब जाती है कोई पता नहीं आखिर बिजली विभाग के जिम्मेदार कुम्भकरणीय नींद क्यों सो रहें हैं शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाको में हो रही अंधाधुंध बिजली कटाैती से हाहाकार मचा हुआ है। दिन-रात बिजली न आने से भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। बिजली कटौती से लोगों में विद्युत विभाग के लिए नाराजगी देखी जा रही है। विद्युत विभाग द्वारा गर्मियों में निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति के दावे किए गए थे,लेकिन बिजली विभाग के दावे हवा-हवाई हो गए। गर्मी बढ़ने के साथ शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कटौती से हर जनमानस परेशान है। दिन हो या रात लाइट गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में लोग परेशान हो रहे आखिर इसका जिम्मेदार कौन है।










