
लोकेशन रायबरेली
एंकर, रायबरेली में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच हो रही बिजली कटौती को लेकर लोगों मे काफी नाराजगी देखने को मिल रही है, इसी बीच सोमवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है, प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों मे धान की बुआई को लेकर किसान परेशान है बिजली न मिलने से उनपर संकट आने की संभावना बनी हुई है। घोषित कटौती अलग हो रही है, अघोषित कटौती अलग हो रही है। इस तरह की कटौती कर आमजन को क्यों परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनी हर बार घाटा दिखाकर टेरीफ बढ़ा लेती है। जिसका भार जनता की जेब पर पड़ता है और बिजली के बिल अत्याधिक हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि अघोषित कटौती पर अगर जल्दी रोक नहीं लगाई गई तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेगी










