
(लोकेशन रायबरेली उत्तर प्रदेश)
*स्लग :- लोन न बांट पाने पर क्षेत्रीय कर्मचारी को चैतन्य बैंक मैनेजर व गुर्गों ने बर्बरता से पीटा*
एंकर
रायबरेली में चैतन्य बैंक इंडिया शाखा सलोन के बैंक मैनेजर व उसके गुर्गों कि सरेआम गुंडई सामने आई है। सोमवार कि रात हड़कंप उस समय मचा जब सड़क के किनारे बदहवास पड़े युवक ने 112 बुलाकर अपनी आपबीती सुनाई व थाना पर तहरीर भी दिया अमर बहादुर पटेल पुत्र अमर बहादुर निवासी जगदीश पुर थाना जेठवारा प्रतापगढ़ ने बताया कि छः महीनों से चैतन्य बैंक इंडिया शाखा सलोन में फील्ड अफसर का कार्यभार देख रहा हूं। रात में फील्ड से लौटकर ब्रांच पर आया तो बैंक मैनेजर ओमप्रकाश ने कहा कि लोन क्यूं नहीं बांट पा रहे हो जब कहा कि बैंक का नियम सुनकर लोग लोन लेने से इंकार कर देते हैं चाहे साथ चलकर देख लो इतना सुनते ही अपने दो अन्य साथी अखिलेश व रंजीत के साथ मिलकर लात-घूंसे से पीटने लगे ओमप्रकाश द्वारा गला दबाने से बदहवास होकर जमीन पर गिर पड़ा इतने में बैग से रुपए व जरुरी कागजात निकाल कर हांथ व पैर पकड़कर खींचते हुए बैंक से बाहर सलोन जगतपुर मार्ग के आईटी हास्पिटल के सामने रोड के किनारे फेंक दिया। पुलिस को सूचना देने के बावजूद अब तक दबंगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।










