
रायबरेली में शराबी बेटे कुछ इस तरह से जन्म देने वाली मां की डंडे से पीटकर मां की हत्या
रायबरेली जिले में एक दर्दनाक घटना ने परिवार और समाज को सन्न कर दिया है। खीरों थाना क्षेत्र के ग्राम बैरी साल खेड़ा स्थित मेरे सेमरी में एक शराबी बेटे ने अपनी ही मां की डंडे से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पुत्र शराब के नशे में था। उसके और उसकी मां के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। नशे की हालत में क्रोधित आरोपी ने डंडा उठा लिया और अपनी मां पर बेरहमी से प्रहार करना शुरू कर दिया। उसने लगातार पीटकर मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही खीरों थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया और मौके पर कार्रवाई की। जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी पुत्र की तलाश शुरू की और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है ताकि हत्या के सही कारणों और चोटों का पता लगाया जा सके। आरोपी से पूछताछ जारी है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।










