
*मिट्टी लदा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा बाल-बाल बचे लोग* ।
गदागंज रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के मतीनगंज चौराहे पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया जानकारी के अनुसार गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण में लगा डंपर मिट्टी लादकर देवगनपुर से जमुनापुर की तरफ जा रहा था तभी कानपुर ऊंचाहार मार्ग पर मतीनगंज चौराहे के पास सड़क किनारे गुरु देव होटल के पास एकाएक पलट गया जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई हलाकि किसी की हताहत की कोई खबर नहीं है इस पास के लोग बाल बाल सुरक्षित बच गए वही क्षेत्रीय लोगों के द्वारा डंपर निकलवाने में की जा रही काफी मशक्कत ओवर लोड तेज रफ्तार मिट्टी लदे डम्फर रातों दिन सड़क पर बिना नम्बर प्लेट के दौड़ रहे हैं ।










