एक महिला ने दबंगों पर अपने घर आने जाने का जबरन रास्ता बंद करने का लगाया आरोप।
गदागंज रायबरेली बरगदहा गांव निवासी आशा देवी ने अपने घर आने-जाने के रास्ते में गड्ढा खोदकर खंभा बनाने वा गाली गलौज का लगाया आरोप पीड़ित महिला आशा देवी ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मेरे विपक्षी शिवशरण यादव से कुछ दिन पूर्व मेरा समझौता हुआ था जिसमें मेरे घर से पक्की सड़क तक रास्ता मिला था हमें लेकिन अब विपक्षीगण दबंगई के बल पर गड्ढे खोदकर खंभे बनाकर निर्माण करना चाहते हैं जिससे मेरा आने जाने का रास्ता बंद हो जाएगा कुछ कहने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हैं वहीं थाना प्रभारी बालेंदु गौतम से पूछे जाने पर बताया गया कि महिला ने शिकायत की है मामला राजस्व संबंधित है समाधान दिवस में निस्तारण कराया जाएगा।










