
*ए आई एम आई एम की समीक्षा बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार*
ए आई एम आई एम के तत्वावधान में राजनीतिक जागरूकता व आगामी चुनाव के मद्देनजर एक बैठक का आयोजन शहर के महत्वपूर्ण स्थान विंटेज कैफे सिविल लाइन सदर रायबरेली में रविवार 22-06-2025 किया गया इसमें मुस्लिम समाज में राजनीतिक समझ और उनके हाशिए पर होने के कारणों पर बात हुई व आगामी जिला पंचायत चुनाव में तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी मीटिंग का संचालन जिलाध्यक्ष ताजदार नकवी के प्रस्ताव व दिशा-निर्देश के साथ हुआ । मीटिंग में मुख्य रुप से मोहम्मद आबिद को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं मोहम्मद तौसीफ को ऊंचाहार विधानसभा प्रभारी, मोहम्मद समीर को सलोन विधानसभा प्रभारी, शमसुज्जोहा को हरचंदपुर विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया। जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मोहम्मद अहमद को जिला महासचिव व मोहम्मद आरिफ को नगर अध्यक्ष, सय्यद चांद को जिला सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में मुख्य बिंदु मुस्लिम समाज को वोट बैंक व तुष्टीकरण के चक्रव्यूह से निकालकर राजनीति की मुख्य धारा से जोड़ना रहा।










